हरिद्वार, 23 नवंबर – रविवार शाम हरकी पैड़ी पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, गायक मासूम शर्मा, शिक्षक अवध ओझा और विधायक उमेश कुमार ने गंगा पूजन किया और गंगा आरती में भाग लिया। सभी ने मां गंगा से सुख शांति की कामना की।

इस दौरान मीडिया से वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि गंगा का पूजन और गंगा आरती कर उन्हें असीम शांति की अनुभति हुई है। उन्होंने कहा कि मां गंगा हमारा घर है और सबका उत्थान, मां गंगा ही करती हैं। यह मां गंगा की कृपा ही है कि हम कभी भी हरिद्वार आ सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक उमेश कुमार जनता के लिए काम कर रहे हैं और अन्य विधायक अपने लिए काम कर रहे हैं। सभी नेताओं को राजनीति अपने लिए नहीं बल्कि जनता के लिए करनी चाहिए।

वहीं आईएसएस की कोचिंग देने वाले प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा ने कहा कि व्यक्ति को उस आदमी को वोट देना चाहिए जो उनके लिए 24 घंटे लड़ने के लिए तैयार हो। इसके साथ ही हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा ने कहा कि हरिद्वार से उन्हें गहरा लगाव है और वह जब भी हरिद्वार आते हैं तो सर्वानंद घाट पर गंगा स्नान जरूर करते हैं। बड़े लंबे समय बाद उन्हें हर की पैड़ी पर गंगा आरती और गंगा पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

बता दे की विधायक उमेश कुमार 24 नवंबर को हरिद्वार की लक्सर विधानसभा में 251 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा, प्रसिद्ध हरियाणवी गायक मासूम शर्मा लक्सर पहुंचे हैं। सोमवार शाम को विधायक उमेश कुमार के साथ तीनों लोग हर की पैड़ी पहुंचे और हर की पैड़ी पर गंगा पूजन और गंगा आरती की।

इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि मां गंगा की कृपा से ही वह निर्धन गरीब कन्याओं का विवाह करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *