हरिद्वार, 7 अगस्त – हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का अधिकारिकारियों ने लिया जायजा, ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से सम्पूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग, सभी पार्किंग स्थलों एवं हाईवे क्षेत्र की व्यवस्थाओं की हो रही लाइव मॉनिटरिंग। बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिये गए हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सम्पूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग, सभी पार्किंग स्थलों, हाईवे क्षेत्र, प्रमुख चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों की व्यवस्थाओं की लाइव मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया।

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ0 वी0 मुरगेशन ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। डॉ0 वी0 मुरगेशन द्वारा सीसीआर स्थित मेला कंट्रोल रूम के भ्रमण के पश्चात सीसीटीवी कंट्रोल से जिले के विभिन्न स्थानों का यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को चैक किया गया।

मौके पर मौजूद एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा ADG L/O को वर्तमान में लागू यातायात प्लान, हाइवे व कांवड़ पटरी की मौजूदा स्थिति तथा अब तक जल उठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके कांवड़ियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ0 वी0 मुरगेशन द्वारा एसएसपी हरिद्वार व एसपी ट्रैफिक निशा यादव को डाक कांवड़ में आ रहे वाहनों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ के मुताबिक ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान एक्टिवेट करने, पार्किंग से वाहनों की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *