हरिद्वार, 21 सितंबर – उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज का 75वा जन्मदिन हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ऋषिकुल मैदान में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सतपाल महाराज को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं, अनुयायियों के मन में धर्म और आध्यात्मिक की अलख जला कर उनके जीवन को दिशा प्रदान की है। दो दिवसीय इस समारोह में देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु सतपाल महाराज को शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे।
मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि समारोह में शामिल होकर उन्हें बहुत आनंद की अनुभूति हुई। साथ ही आज यहां मौजूद सभी लोगों ने 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर संकल्प लिया है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सतपाल महाराज को 75 वे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज ने सादगी, सरलता और अनुशासन के साथ जीवन जिया है, और उसी अनुशासन के साथ आज भी वे देवभूमि उत्तराखंड और देश की सेवा कर रहे हैं।
