हरिद्वार – जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित मोर्चे के नवनियुक्त जिले एवं मंडलों के अध्यक्षों का स्वागत एवं परिचय बैठक आयोजित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीति से अवगत कराते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात भी कही गई। कार्यक्रम में बीजेपी के जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलू राम प्रधान, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री चत्रसेन एवं अनुसूचित मोर्चा के दोनों जिला महामंत्री संजय एवं जुगेंद्र कुमार व जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा के साथ ही सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहें। जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलू राम प्रधान ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं मंडलों के सभी अध्यक्षों को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं योजनाओं से अवगत कराया और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *