नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) शहीद स्मारक सेक्टर-29, नोएडा में भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने संयोजक रामनिवास यादव के नेतृत्व में शहीद स्मारक की सफ़ाई की व चौरा चौरी घटना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चौरी-चौरा कांड की वर्षगांठ पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रधांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा की गोरखपुर उत्तर प्रदेश के चौरा चौरी में आज से 100 वर्ष पूर्व 04 फ़रवरी 1922 को अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल बजाते हुए आंदोलनकारियों ने अंग्रेज़ी पुलिस की चौकी को आग के हवाले कर दिया था।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सत्येन्द्र नागर ने कहा की स्वतंत्रता आंदोलन में युवाओं की बड़ी भूमिका रही। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने युवा अवस्था में देश के लिए हस्ते हस्ते अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था।
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा के प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि नोएडा महानगर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्य बेहद सराहनीय हैं। सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को आगे भी इसी प्रकार संगठन के कार्यक्रमों को जन जन तक ले जाने का कार्य करते रहना है।
भाजपा ज़िला महामंत्री उमेश त्यागी ने कहा कि कोरोना काल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ग़रीबों व जरूरतमंदौ की सेवा के जो कार्य किए सभी युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक व भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के संयोजक रामनिवास यादव ने सभी का धन्यवाद किया व सभी युवाओं का आह्वान किया कि मनोज गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के सभी कार्यक्रमों को संपन्न करते रहें।
इस अवसर पर भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री भूपेश चौधरी, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र दुबे, नवीन मिश्रा, सत्यम सिंह, अर्पित मिश्र, राजेश शर्मा, विकास अवाना, नीरज चौधरी, रोहित नागर, मोहित कुमार, भूपेन्द्र सेनी, अंकुश चौधरी, प्रशांत शर्मा, हर्ष शर्मा, साहिल राठी, सेंटी गुर्जर, अभिनंदन सिंह, राजेश शाह, विकास राणा, मोनू उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।