हरिद्वार, 26 जून – कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में कोतवाली मंगलौर पर बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने लगातार प्रयास एवं दबिश देकर आरोपी को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की।

आरोपी के विरुध्द आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम –
म0उ0नि0 नीलम
का0 जफर
हो0गा0 सुमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *