हरिद्वार, 26 जून – 28 जून को आयोजित होने वाले प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ आर के सिंह ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की है कि 0 से 05 वर्ष तक आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी अभिभावक अपने बच्चों 28 जून को बूथ पर लाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि 28 जून को जनपद के सभी बूथों पर आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए इस कार्यक्रम में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि किन्हीं कारणों से बूथ पर न पहुंचने वाले बच्चों को 29 जून से 04 जुलाई तक घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
