हरिद्वार – विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति शुरू हो गई है। आप आदमी पार्टी ने बसपा के गढ़ में सेंधमारी कर कई कार्यकर्ताओं को आप मे शामिल किया है। दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा से आप विधायक व केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार ने जमालपुर में कई बसपा कार्यकर्ताओं को आप की सदस्यता दिलाई। हरिद्वार के जमालापुर कला गाँव के रविदास मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एवम अनिल सती के संचालन में बसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस दौरान प्रवीण कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री काम नहीं कर रहे हैं। ऐसा करके वो अपने साथ ही देवभूमि उत्तराखंड का नाम खराब कर रहे है। ये सरकार और इसके मंत्री जनता के मुद्दों पर धयान नहीं दे रहे हैं। प्रवीण कुमार ने कहा 2022 में उत्तराखंड में आप की सरकार बनानी है। दिल्ली में मुख्यमंत्री बेहतर काम कर रहे हैं इसलिए वो नंबर 1 पर आते है और यहाँ के फिसड्डी। आप की नीतियों से प्रभावित होकर ही लोग आप का दामन थाम रहे है। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, प्रदेश उपाद्यक्ष ओ पी मिश्रा, प्रदेश सहसचिव मनोज द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी, पूर्व जिला सचिव अनिल सती, यशपाल सिंह चौहान, सेक्टर इंचार्ज नवीन मारया , सर्किल इंचार्ज संजू नारंग, अर्जुन सिंह, अंकुर बागडी, राकेश लोहट, अम्बरीष गिरी, प्रवीण सिंह, ममता सिंह, शाहीन अशरफ, संजीव चौहान एवं महिला नेता संध्या उपस्तिथ रही।
वही पार्टी की सदस्यता लेने वालों में जमालपुर के पूर्व प्रधान नत्थू सिंह के साथ परवीन कुमार एवं कई कार्यकर्ता शामिल रहे। वही रांनीपुर विधानसभा से करण सिंह के साथ संदीप, दीपक एवं अन्य कार्यकर्ताओ ने पार्टी की सदस्यता ली।