हरिद्वार – आम आदमी पार्टी लगातार किसान कानून पर केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाएंगे और इस दौरान किसान कानून की प्रतियाँ भी फाड़ी जाएंगी। आप पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश सेकेटरी मनोज द्विवेदी ने मीडिया को जारी बयान में सभी प्रदेश एवं देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और कहा कि लोहड़ी पर्व भारत की संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। किसानों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व लोहडी है। लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून इस त्योहार पर काले साए की तरह मंडरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाॅर्डरों पर देश के सैकडों किसान अब भी इस सर्दी के मौसम में अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं, लेकिन अभी तक सरकार ऐसा कोई हल नही निकल पाई है जिससे किसानों को कुछ भी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि ये अन्नदाता ही है, जिसकी उपज से पूरा देश अपना पेट भर रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार किसानों का हक छीनने का काम कर रही है। केंद्र सरकार के इस ख्वाब को किसान और आप पार्टी किसी भी हाल में पूरा नहीं होने देंगे।
वही आप के प्रदेश सेकेटरी मनोज द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ बात करनी चाहिए, उनके दुःख दर्द को समझना चाहिए और उनकी माँग को पूरा करना चाहिए। वही किसान कानून पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का उन्होंने स्वागत किया और कहा कि जो कमेटी कोर्ट ने बनाई है उसमें इन सदस्यों के साथ मे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल कर लिया जाता तो बेहतर होता और किसानों द्वारा जो प्रश्न उठाये जा रहे है उनका भी समाधान हो जाता है। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि आप कार्यकर्ता किसानों के घर जाकर उनके साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाएंगे और केंद्र सरकार के इस कृषि कानून के प्रतियों को जलाकर लोहड़ी मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *