हरिद्वार, 24 अगस्त – 21 अगस्त को जगजीतपुर निवासी कुश शर्मा पुलिस को सूचना दी कि मोटर साइकिल सवार 2 अज्ञात लड़कों ने 15 अगस्त को बैरागी कैम्प से उसकी पत्नी के गले से चैन छीन कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कनखल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हरिद्वार एसपी सिटी अभय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 23 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर 2 युवकों को जियापोता से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से लूटी गयी चेन बरामद हुई है। बरामदगी एवं अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया। आरोपियों के पूर्व में कई बार जेल जाने की जानकारी मिली है जिस आधार पर अपराधिक इतिहास संबंधी डाटा जुटाया जा रहा है।
पुलिस टीम
1- SHO देवेन्द्र सिहं रावत
2- व0उ0नि0 अनुज सिहं
3- उ0नि0 नरेन्द्र सिहं
4- उ0नि0 अमित नौटियाल
5- उ0नि0 पुष्कर सिहं चौहान
6- अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी
7- का0 उमेद सिहं
8- का0 सतेन्द्र रावत
9- का0 भूपेन्द्र सिंह
10- का0 विशन चौहान
11- का0 जितेन्द्र राणा
सर्विलांस टीम
1- Ins नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- का0 वसीम

