हरिद्वार, 21 जुलाई – हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों के साथ आम पार्टी आयोजन में शामिल हुए। हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मैंगो फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ आम खाने का लुत्फ उठाया।
इस कार्यक्रम में आम की बागवानी करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने से लोगों में उत्साह है। आने वाले दिनों में अन्य जगहों पर भी आम पार्टी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

