हरिद्वार, 21 जुलाई – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने गंगा कॉरिडोर की 235 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत की। सीएम धामी ने कहा कि गंगा कॉरिडोर धर्मनगरी की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है और इससे हरिद्वार की धार्मिक पहचान के साथ ही स्थानीय लोगों की आर्थिकी और सुविधाओं में खासा विकास होगा।
इस मौके पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा समेत शासन और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। सीएम धामी ने मेला नियंत्रण भवन में आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी की।
सीएम धामी ने अधिकारियों को कांवड़ियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कांवड़ियों से भी अपील की कि वे इस धार्मिक यात्रा की पवित्रता बनाए रखें।

