देहरादून – कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनज़र मसूरी के माल रोड पर क्लब महिंद्रा और स्थानीय प्रशासन ने लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाय, टीम ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील की। साथ ही लोगों को बताया कि जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है। अभियान में क्लब महिंद्रा के दर्जनों लोग शामिल हुए। स्थानीय प्रशासन ने भी पर्यटकों और लोगों को जागरूक किया, साथ ही पर्यटकों को मास्क भी वितरित किए गए और लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी भी दी गई।
क्लब महिंद्रा के मैनेजर अभिषेक शर्मा ने बताया कि क्लब महिंद्रा ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने केे साथ ही अन्य जरूरी सामान भी लोगो को उपलब्ध करवाया था, कंपनी ने जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने का प्रयास किया। कंपनी अब भी कोरोना को लेकर जन जागरूकता अभियान चला रही है, उसी केे तहत आज भी अभियान चलाया।
