देहरादून – उत्तराखंड कांग्रेस केंद्र और सरकार को लगातार घेरने में जुटी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर लगातार बढ़ती मंहगाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 20 जनवरी को सुबह 11.30 बजे प्रदेश के सभी जिला/शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रस्टाचार को लेकर सरकार पर लगातार हमला कर रही है। अब कांग्रेस महंगाई के मुददे पर सरकार को घेरने के लिए सड़कों पर उतर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *