हरिद्वार, 3 अक्टूबर – हरिद्वार की मेयर किरण जैसल द्वारा अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए जाने के बाद अब भाजपा पार्षदों ने भी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुंभ मेले के तहत कराए जा रहे निर्माण और सौंदर्यकरण के कार्यों में अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाया है।

पार्षद भूपेंद्र कुमार का कहना है कि लगातार अधिकारियों से इस काम के संबंध में जानकारी मांगी जा रही है। लेकिन स्थानीय पार्षद को भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही। इसके साथ ही मौके पर काम की क्वालिटी भी ठीक नहीं है। वहीं पार्षद सचिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि ठेकेदार सुरक्षा के मानकों को दरकिनार कर निर्माण कर रहे हैं, इससे आने वाले समय में कोई भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी कामों की मॉनिटरिंग नहीं कर रहे हैं।

वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि सड़कों को कई महीने पहले खोदा गया, लेकिन अब तक ठीक नहीं कराई गई है। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पीडब्लूडी के अधिकारियों का कहना है कि जो काम निर्धारित किए गए हैं उसके अनुरूप काम किया जा रहा है। विभाग और थर्डपार्टी के द्वारा भी काम की गुणवत्ता की जांच करवाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *