हरिद्वार, 7 सितंबर – 8 सितंबर से दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस, रानीपुर) अपना गोल्डन जुबली दिवस मनाने जा रहा है। डीपीएस रानीपुर हरिद्वार के प्रिंसिपल डॉ अनुपम जग्गा ने बताया कि तीन दिन तक डीपीएस रानीपुर का गोल्डन जुबली समारोह मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत लिटरेचर फेस्टिवल के साथ 8 सितंबर को होगी, उद्घाटन दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. शुंगलू करेंगे। 8, 9 एवं 10 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों को किताबों की ओर आकर्षित करने के लिए लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों के अंदर पुस्तक पढ़ने, लिखने की प्रतिभा को और अधिक निखारना है।

उन्होंने बताया कि तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक, प्रशासनिक, राजनीतिक क्षेत्र की शख्सियतें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि 50 साल पहले 1977 में 30 विद्यार्थियों के साथ डीपीएस रानीपुर की शुरुआत हुई थी और आज इस विद्यालय में 7000 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और यह संस्थान देश भर के डीसीएस के संस्थानों में अपना प्रमुख स्थान रखता है।

कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर को सजाया सवारा जा रहा है और विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं स्कूल के गोल्डन जुबली कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। आज डीपीएस रानीपुर हरिद्वार के छात्र-छात्राएं आईटीआई प्रशासनिक सेवाओं वैज्ञानिक सेवाओं और शिक्षण संस्थानों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और डीपीएस रानीपुर के झंडे गाढ़ रहे हैं। गोल्डन जुबली समारोह को लेकर डीपीएस रानीपुर के शिक्षक-शिक्षकाओं एवं छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *