हरिद्वार, 11 अगस्त – शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद मे 9 अगस्त से 17 अगस्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में आज दुसरे दिन विभिन्न स्कूलों में तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई इसके साथ विकासखंडो एवं ग्राम पंचायतो में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने अवगत कराया है कि जनपद की विभिन्न स्कूलों में जिनमें रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर, नेता सुभाष चंद्र आवासीय विद्यालय लालढांग कुंज बहादुर मोहितपुर भगवानपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भगवानपुर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रानी मजरा में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया का इस अवसर पर तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया।

जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खां ने अवगत कराया है कि विकासखंड भगवानपुर के बाबू आशाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई इसके साथ खेड़ी शिकोहपुर के ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली निकली गयी। युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा भी विकासखंड भगवानपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल ने भी अवगत कराया कि विकासखंड रुड़की के ग्राम पंचायत खाता खेड़ी एवं मेवाड़ खुर्द के ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों द्वारा तिरंगा रैली निकली गयी तथा मानक माजरा के ग्रामीणों द्वारा भी तिरंगा रैली निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *