हरिद्वार – कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव उत्तराखंड दौरे पर है। शनिवार को श्री राधा कृष्ण धाम आश्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व मे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्त्ताओ से रूबरू होते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि काँग्रेस में गुट बाजी किसी भी सूरत मे बर्दास्त नहीं की जायेगी और आने वाले विधान सभा चुनाव मे सरकार बनाने का दावा किया। देवेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशीयों को टिकट दिया जायेगा। वही उन्होंने बीजपी सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश मे भाजपा सरकार बिल्कुल विफल है, हर आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है, देश व प्रदेश मे बेरोजगारी चरम सीमा पर है और भाजपा युवाओं के साथ छलावा कर रही है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा झूठे वादों की पार्टी है प्रदेश मे चारों तरफ चिकित्सा, शिक्षा फेल हो चुकी है और प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हर कार्यकर्त्ता कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है। किसी भी कार्यकर्त्ता का अपमान बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व मे प्रदेश मे कांग्रेस मजबूत हो रही है और उन्हें भरोसा है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। कुम्भ मेले के आयोजन पर उन्होंने कहा कि सरकार पैसे की बर्बादी कर कुम्भ क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर कुम्भ कार्यों की गुणवत्ता की जांच करायेंगे। श्री राधा कृष्ण धाम मे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के पहुंचने पर काँग्रेस कुछ कार्यकर्त्ताओ ने प्रदेश प्रभारी को स्थानीय समस्याओं व कांग्रेस की गुटबाजी से भी अवगत कराया। कार्यकर्त्ताओ ने प्रदेश प्रभारी से कहा कि चुनाव मे जितने वाले व स्थानीय लोगों से रोज रूबरू होने वाले प्रत्याशी को टिकट दे, तभी कांग्रेस का हरिद्वार से बनवास समाप्त होगा।
इस मौके पर विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रदेश सचिव पूनम भगत, पार्षद महावीर वशिष्ठ, मनोज महंत, विकास चौधरी, महेंद्र अरोड़ा, बलराम राठौड़, हरीश शेरी, त्रिपाल शर्मा, अनिल भास्कर,एड अरविन्द शर्मा, नईम कुरैशी, चौधरी संसार सिंह, राहुल चौधरी, रफी खा, राजीव पाराशर, किरणपाल बाल्मीकि, जीतेन्द्र विधाकुल, निशा शर्मा, रामविलास देव, राजीव चौधरी, हिमांशु बहुगुणा, जगत सिंह रावत, विकास राजपूत, रवि बहादुर, तरुण व्यास, बलराम गिरि कड़क, मधुकांत गिरि, शिवम गिरि, प्रकाश भट्ट, चौधरी बलजीत सिंह, आकाश भाटी, राजेन्द्र कुमार, ओम मलिक, बलराज सिंह नीरव साहू पवन शर्मा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *