पौड़ी – भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ने मुकेश कोली पर विधायक निधि के कार्यो में खुलेआम कमीशन लेने का आरोप लगाया है। विधायक के खिलाफ यह आरोप भाजपा के सोशल मीडिया के एक ग्रुप में लगाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने मौजूदा विधायक पर पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का भी आरोप लगाया है। आरोपों पर विधायक मुकेश कोली की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। अब देखना है इन आरोपों में क्या सच्चाई है और विधायक क्या कहते हैं .. और संगठन का इस पूरे मामले पर क्या रुख होता है।
हालांकि आरोप लगाने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष ने इस बाबत अब तक कोई भी बयान सार्वजनिक रूप से विधायक के खिलाफ नहीं दी है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि उस सोशल मीडिया ग्रुप जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उस ग्रुप के चैट को किसी ने लीक कर दिया है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसको आधार बना कर यह दावा किया जा रहा है।
बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष का अपनी ही पार्टी के विधायक पर आरोप ने कांग्रेस को बैठे बैठाए मुद्दा दे दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ज़ीरो टॉलरेन्स की सरकार में भ्रस्टाचार चरम पर है, कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार इन आरोपों को गंभीरता से ले और कार्रवाई करे।