हरिद्वार – पूर्व कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सलाहकार दिनेश अग्रवाल हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में स्थानीय नेताओं के साथ मुलाकात की और मीडिया से बात की। मौजूदा समय में हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में सरकार की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए दिनेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार दूर-दूर से हरिद्वार आने वाले करोड़ों शिव भक्तों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। कांवड़ मेला और आगामी कुंभ मेला भव्य हो इसके लिए सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है।

इसके साथ ही दिनेश अग्रवाल ने शिव भक्त कांवड़ियों से भी सद्भाव और शांतिपूर्ण ढंग से कांवड़ यात्रा संपन्न करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *