ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी में हापुड़ निवासी की टांडा जंगल में हत्या की गई थी, जिसे लेकर अब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट ने अपने दो साथियों हरीश नेगी और उमेश बोरा के साथ मिलकर भोगेंद्र सिंह की हत्या की।
बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया, भोगेंद्र सिंह को पैसे देने के बहाने टांडा जंगल बुलाया गया और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हो गया है।

