हरिद्वार, 28 सितंबर – हरिद्वार में नगर निगम की बोर्ड मीटिंग बेनतीजा रही और मीटिंग को बीच में ही रद्द करना पड़ा। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित हुई बोर्ड मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाने थे, लेकिन पार्षदों के द्वारा उठाए गए रोप वे संचालन के मुद्दे के बाद मीटिंग में हंगामा हो गया। इसके बाद मेयर किरण जैसल ने मीटिंग को स्थगित कर दिया।
मेयर किरण जैसल का कहना है कि अधिकारी पार्षदों के द्वारा दिए जा रहे प्रस्तावों को लागू करने में लापरवाही कर रहे हैं, इस व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। ताकि नगर निगम के वार्डों में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराया जा सके।
वहीं मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार के अनुसार सभी पार्षदों के साथ सहमति बनाकर काम किया जाएगा, अगली बोर्ड मीटिंग में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को रखा जाएगा।
