हरिद्वार – हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर ब्रह्म कुंड के पास पैर का निशान चर्चा का विषय बना हुआ है। आसपास के लोग इस दिव्य चरण बता रहे है। तीर्थ पुरोहित समाज ने इसे कुम्भ मेले से पूर्व सुखद संदेश बताया है। हर की पैड़ी पर बहने वाली गंगा धारा जिसमें श्रद्धालु गँगा स्नान तथा अपने पितरों के प्रति अस्थि विसर्जन, तर्पण और अन्य धार्मिक कर्मकांड करने लिए आते है। आज सुबह किसी को पवित्र ब्रह्मकुंड की सीढ़ियों पर एक चरण का निशान दिखा जो आज से पूर्व दिखाई नहीं दिए। इन पैरो के निशान का साइज लगभग 10 नंबर के पैर के जैसा प्रतीत हो रहा है। जिसको देखकर लोग अचरज करने लगे। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि इसकी सूचना पुरोहितों को दी गई है। उन्होंने अपने कर्मचारियों के माध्यम से उस पर बेसिन पाउडर तथा पत्थर आदि से घिसवाया भी लेकिन कोई भी फ़र्क उस निशान पर नहीं पड़ा। अभी कुछ दिन पूर्व भी बहुत पुरानी लिपि के पत्थर भी हर की पौड़ी स्थल पर पाए गए थे। यह इस बात का प्रमाण हैं कि यह दिव्य स्थल आज भी देवी देवताओं के आकर्षण एवं तप स्थल बना हुआ है। जहाँ जाने अनजाने किसी भी रूप में आज भी दिव्य आत्माएँ यहाँ पर आकर गंगा स्नान एवं तप इत्यादि करती हैं। 2021 में लगने वाले कुम्भ के सभी स्नान इसी पवित्र स्थल पर सम्पन्न होने है। स्नान पर्वों से पूर्व यह दिव्य चरण के दर्शन शुभ भविष्य की ओर इशारा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *