हरिद्वार, 15 सितंबर – कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आज हरिद्वार के 7 अलग-अलग स्थानों भारत सेवा आश्रम, गीत गोविंद, शुभारंभ बैंक्वेट हॉल, अनुराग पैलेस, सैनी आश्रम एवं स्वयंवर पैलेस में आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोहों में शिरकत की। कार्यक्रमों में भारी संख्या में महिलाओं ने मंत्री मदन कौशिक का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। मंत्री ने समस्त नारी शक्ति का वंदन एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि नारी हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति एवं संस्कारों की आधारशिला है। भारतीय संस्कृति ने सदैव नारी को सम्मान और सामर्थ्य का सर्वोच्च स्थान दिया है। आज आवश्यकता है कि हम नारी शक्ति के सम्मान के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, स्वावलंबन और नेतृत्व को भी निरंतर प्रोत्साहित करें।
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में मातृशक्ति से जो स्नेह, आशीर्वाद और उत्साह प्राप्त हुआ, वह मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी माताओं-बहनों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
