हरिद्वार  – उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय दिल्ली में धरना दे रहे किसानों को समर्थन देने के लिएहरिद्वार से रवाना हुए। किशोर ने हरिद्वार के प्रेम नगर घाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना की। किशोर उपाध्याय ने कृषि कानून को किसान विरोधी बताया और केंद्र सरकार पर तानासाही करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों की मांग पर तीनों कानून वापस लेकर बड़ा दिल दिखाना चाहिए। वहीं हरिद्वार में हुए मासूम चर्चित हत्याकांड पर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की। उपाध्याय ने कड़े शब्दों में घटना की कड़ी निंदा की। किशोर उपाध्याय ने कहा कि इस समय उत्तराखंड में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है ऐसी घटनाओं को रोकना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। आरोप लगाते हुए किशोर ने कहा कि उत्तराखंड के जीरो टोलरेंस वाले मुख्यमंत्री इन मामलों पर कुछ नहीं बोलते हैं। प्रदेश में इतनी बड़ी घटना हो गई है मुख्यमंत्री को चाहिए कि नैतिक आधार पर अपना पद छोड़ दें। प्रेमनगर घाट पर उनके साथ कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, पूर्व प्रदेश सचिव, विभाष मिश्रा , अंजू द्विवेदी और सुमित तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *