लक्सर (हरिद्वार) – उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। देश में तेजी से बढ़ती महंगाई के विरुद्ध तथा किसान आंदोलन के समर्थन में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्सर स्थित लक्सरी पुलिया पर केंद सरकार का पुतला फूंका। बड़ी संख्या में शामिल काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसान। इस दौरान काँग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि देश में तेजी से बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने में मोदी सरकार व प्रदेश में त्रिवेंद्र रावत की सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। लोगों से रोजगार को छीना जा रहा है। राज्य के युवाओं का भविष्य चौपट किया जा रहा है। सरकारी भर्तियों को नहीं खोला जा रहा है। डीजल पेट्रोल पर बढ़ते दामों ने गरीब वर्ग को कमजोर किया है। किसान के गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। जनता में भाजपा सरकार के विरुद्ध बहुत बड़ी नाराजगी है, ऐसे समय में प्रत्येक कांग्रेसी की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार कर जनता से जुडे और कांग्रेस को शक्तिशाली बनाएं। विरोध प्रदर्शन करने वालो में कांग्रेस के जिला महासचिव सचिन विस्वास, जिला प्रभारी चौधरी लोकेश कुमार, कांग्रेस सेवादल की सदस्य बबली देवी, अल्पसंख्यक महासचिव फिरोज सिद्दीकी, नगर महामंत्री अजय वर्मा एडवोकेट, नगर महामंत्री वसीम अकरम, सभासद प्रतिनिधि जुल्फीकार अली उर्फ भुट्टो, कांग्रेस नेता बाबर खान, युवा नेता अर्पित गुप्ता, विशाल सिंघल, रविन्द्र कुमार, मोहन सैनी, आशीष धीमान, अरुण वाल्मीकि, ईश्वरपाल वाल्मीकि, मौ0 उस्मान, अदनान राणा, आदिल हसन, शाहरुख अंसारी, शहजाद अली, इब्राहिम, साजिद, इरफान, जीशान अली, सुमित बर्मन, विशाल कुमार, शुभम नामदेव, दीपक नामदेव, सानू नामदेव, निशांत रविंदर, नितिन बाल्मीकि, अनीस राव, ईश्वर बाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, भोला नामदेव, बंटी मिंटू गिरी, नाथी गिरी और नगर अध्यक्ष देवेश राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।