हरिद्वार, 8 जुलाई – हरिद्वार के प्रसिद्ध मां मनसा देवी और मां चंडी देवी मंदिर के रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रखे जाएंगे। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेकों की ओर से जानकारी दी गई की 8 से 11 जुलाई तक मां मनसा देवी मंदिर और 13 से 16 जुलाई तक मां चंडी देवी मंदिर का रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रखा जाएगा। ऐसे में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से ही मंदिर तक जाना होगा।
कांवड़ मेले से पहले कंपनी की ओर से अर्धवार्षिक मेंटेनेंस किया जा रहा है। इस दौरान रोपवे और पुलों की देखरेख करने वाली सरकारी संस्था ब्रिडकुल की ओर से नामित अधिकारी भी रोपवे का निरीक्षण करेंगे।

