हरिद्वार, 8 जुलाई – हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में रामकथा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी की शिकायत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मंदिर से चढ़ावा चोरी गौ हत्या और माता पिता की हत्या जैसा पाप है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच समिति भी अपना काम कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में चल रही प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू की रामकथा में प्रतिभाग करने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *