हरिद्वार – विधानसभा चुनाव से पहले हरिद्वार में दल बदल की राजनीति शुरू हो गई है। हाल ही में काँग्रेस से भाजपा में शामिल हुए युवा नेता गौरव कौशिक को मध्य हरिद्वार का मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट ने गौरव कोशिक को मण्डल उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मण्डल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खन्ना नगर स्थित शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर फूलमालाएं पहनाकर गौरव कौशिक का जोरदार किया। मण्डल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट ने कहा कि गौरव कौशिक के उपाध्यक्ष के जिम्मेदारी संभालने से पार्टी व मध्य हरिद्वार मण्डल को मजबूती मिलेगी। युवा टीम जनसमस्याओं के निराकरण में तेजी के साथ जनता का सहयोग कर रही है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक अत्याधुनिक विकास योजनाएं लागू कर धर्मनगरी का विकास कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ सीधे हरिद्वार की जनता को मिलेगा। भाजपा ही विकास योजनाओं को प्रमुखता से लागू कर सकती है। गौरव कौशिक मध्य हरिद्वार मण्डल को अपना सहयोग देंगे। भाजपा नेता सचिन बेनीवाल व पार्षद सुरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी में ही युवाओं के हित सुरक्षित हैं। पार्टी कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की लोकप्रियता से प्रभावित होकर युवा वर्ग लगातार पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों व आपसी गुटबाजी से कार्यकर्ताओं की हमेशा ही उपेक्षा की जाती है। भाजपा पार्टी में सभी को समान रूप से सम्मान दिया जाता है। भाजयुमो मण्डल महामंत्री पार्थ दुबे ने कहा कि भाजपा पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में गौरव कौशिक अपना सहयोग प्रदान करेंगे। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिलता है। कांग्रेस पार्टी युवाओं का मात्र चुनावों में इस्तेमाल करती है। युवाओं का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो चुका है। मण्डल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गौरव कौशिक ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है वह उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत में युवा कार्यकर्ताओं की निर्णायक भूमिका होगी। स्वागत करने वालों में धीरेंद्र गुप्ता, गौरव वर्मा, अशोक गिरी, आशीष चैधरी, सुबोध वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, राजपाल, राहुल, आकाश, रजत चैधरी, जतीन चैधरी, शुभम शर्मा, मन्नू शर्मा, विकास कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।