हरिद्वार, 17 जून – थाना सिडकुल पुलिस ने CMR ग्रीन कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली चांदी की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कंपनी के 03 आरोपी कर्मचारियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 581.87 ग्राम सफेद धातु (चांदी) बरामद की गई है।

15 जून को ऋषि तिवारी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 237/2026 धारा 306 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी द्वारा की जा रही थी।

जांच के दौरान कंपनी के तीन कर्मचारियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने कंपनी से चांदी चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर कंपनी की दीवार के पास फेंकी गई एक नीले रंग की थैली बरामद की गई, जिसमें कपड़े की पोटली में छिपाकर रखी गई चोरी की चांदी मिली।

ऋषि तिवारी द्वारा बरामद धातु की पहचान कंपनी की चांदी के रूप में की गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। मुकदमे में धारा 3(5)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम –
एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी
कांस्टेबल प्रदीप
कांस्टेबल सुनील तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *