हरिद्वार, 17 जून – हरिद्वार पुलिस के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने लूट की एक घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
5 जून को देवबंद निवासी हिमांशु ने अज्ञात बदमाशों के द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल लूटकर ले जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया। घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम ने जनपद व आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की गहन जांच की तथा स्थानीय अपराधियों की गतिविधियों और साक्ष्यों का विश्लेषण किया।
16 जून को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सर्वानंद घाट, हरिद्वार से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।
पुलिस टीम –
उ0नि0 कमल कांत रतूड़ी
कां0 रणवीर
कां0 रोशन
कां0 दिनेश
कां0 महिपाल (CIU रुड़की)

