हरिद्वार – पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ व “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद द्वारा पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

गठित पुलिस टीम द्वारा 16 जून को चैकिंग के दौरान नहर पटरी से ज्वालापुर की तरफ को जाने वाले रास्ते से आरोपी के कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद करते हुये हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी राव रिहान द्वारा बताया कि मै डी-फार्मा का छात्र रहा हूं मेरा मेडिकल स्टोर है, मुझे दवाईयों की अच्छी जानकारी है सिडकुल क्षेत्र में मजदूर इंजेक्शन की काफी मांग करते है, जिस कारण मैने लालच में नशीले इंजेक्शनो का कार्य करने लगा। पुलिस ने कोतवाली बहादराबाद पर नियमानुसार एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम –
उ0नि0 विकास रावत
कानि0 नितुल यादव
कानि0 पंकज बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *