हरिद्वार – भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर देशभर में उन्हें याद किया गया। हरिद्वार में भी उनकी जयंती को पूरी सादगी के साथ मनाया गया। गोविंद वल्लभ पंत पार्क में समाजसेवियों ने उनकी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान समाजसेवी व श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत जी उत्तर भारत के आधुनिक निर्माताथे। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में हो या गृह मंत्री के रूप में उन्होंने कई महान कार्य किये। उनके द्वारा किये गए कार्यो के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। स्वाधीनता आंदोलन के दौरान भी उन्होंने अनेक क्रांतिकारियों को फांसी के फंदे से बचाया। राज्यो के पुनर्गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज आवश्यकता है कि देश की युवा पीढ़ी उनके पदचिन्हों पर चलकर देश का नाम पूरी दुनिया मे रोशन करें।
समाजसेवी सुनील प्रजापति ने कहा कि पंत जी ने देश सेवा में अपना पूरा जीवन समर्थित कर दिया उनके द्वारा किये गए सभी महान कार्यो को हमेशा ही याद किया जाएगा।
आपको बता दे कि हर साल पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती को धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन इस बार कोरोना काल के चलते कार्यक्रम तो आयोजित नही किये गए लेकिन समाजसेवियों ने सूक्ष्म रूप से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।