हरिद्वार – दीपावली को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पार्क की सभी दस रेंजो में वन कर्मियों की छुट्टियों को निरस्त कर सघन पेट्रोलिंग के आदेश जारी किए गए है। रिजर्व की चीला रेंज में आज यंहा के अँधेरचोड व रायवाला से सटे गंगा तटीय छेत्रो में चप्पे चप्पे पर छानबीन की गई। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के रेंजर अनिल पैन्यूली के अनुसार हर वर्ष दीपावली के अवसर पर शिकारियों द्वारा वन्यजीवों के शिकार का संकट बना रहता है। इसको देखते हुए पेट्रोलिंग को बढ़ाया गया है। कई टीमो के साथ ही पालतू हाथियों के माध्यम से गंगा तटीय छेत्रो में पैनी नजर रखी जा रही है, यह अभियान दीपावली तक जारी रहेगा।