हरिद्वार, 19 अक्टूबर – रामनवमी के अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कन्या पूजन कर कन्याओं के चरण वंदन किए। इस दौरान उन्होंने सनातन संस्कृति, नारी सम्मान और बेटियों की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी।

स्वामी रामदेव ने देश में होने वाली रेप की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश में एक भी बलात्कार की घटना नहीं होनी चाहिए और बलात्कारियों को फास्ट ट्रैक में केस चलाकर केवल फांसी की सजा होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गौ हत्यारों पर भी चिंता व्यक्त की।

मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी रामदेव ने कहा कि छोटी छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं देश के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून, त्वरित न्याय और प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने दुष्कर्मियों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए कहा कि नवरात्रि और रामनवमी जैसे पर्वों की सार्थकता तभी है, जब समाज महिलाओं और बेटियों के सम्मान एवं सुरक्षा का संकल्प ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *