हरिद्वार – पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ गई है। गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए आज श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन कनखल में  निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखाड़े के साधु संतों द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचे गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल एवं उपस्थित साधु संतों ने अखाड़े के इस कार्य की सराहना की। वही शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी कुछ देर बाद कार्यक्रम में शिरकत करने बड़ा अखाड़ा पहुंचे जहाँ अखाड़े के कोठारी महंत दामोदर दास महाराज ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। इस मौके पर अखाड़े के कोठारी महंत दामोदर दास महाराज ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए आज अखाड़े में निशुल्क कंबल बांटे गए हैं। अखाड़े द्वारा हर साल लोगों को कंबल व अन्य सामान बांटे जाते हैं। आज से इस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है आगे ग्रामीण क्षेत्रों शाहपुर, बादशाहपुर और महतोली गांव में कार्यक्रम आयोजित करके गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कंबल और गर्म कपड़े बांटे जाएंगे। श्री पंचायती अखाडा़ बडा़ उदासीन निर्वाण राजघाट कनखल में कोठारी दामोदर दास के नेतृत्व में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बड़ा अखाड़ा के महेश्वर दास, कमल दास,  हरिचेतनानंद, डीआईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर अनिता शर्मा, सूनील गुड्डू, नितिन माणा, भूपेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *