हरिद्वार – प्रदेश भर में रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को संगठित कर उनके मौलिक अधिकारों के लिए संघर्षगत लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में लघु व्यापार एसो. की नवनियुक्त पद अधिकारी प्रदेश महामंत्री मनोज मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष जय सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, प्रदेश सूचना सचिव/मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह पाल का प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने प्रदेश महामंत्री प्रवीण कुमार जिंदल, बृजपाल सिंह राजपूत, शिव कुमार सक्सेना को भी नई जिम्मेदारी के साथ नियुक्त करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार नत्था सिंह, एहसान खान, ओम प्रकाश गौतम, रामगोपाल तोमर को भी नियुक्त किया गया। प्रदेश सचिव सूरज पवार, धर्मपाल कश्यप, रामकुमार, मूलचंद सैनी, बसंत कुमार भी नियुक्त किये गए। साथ ही जिला अध्यक्ष हरिद्वार से विनोद कुमार, पौड़ी से जिला अध्यक्ष ताजुद्दीन इंद्रिशी, रुद्रप्रयाग से जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, उत्तरकाशी से तस्दीक खान, जिला उद्दमसिंह नगर से गुलशन नारंग, चंपावत टनकपुर शिव भोला शंकर, नैनीताल से जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह को भी नई जिम्मेदारी के साथ जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।