बुलंदशहर। धमैडा अड्डे पर स्थित कीर्तिका स्पोर्ट्स का उदघाटन हुआ। उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो लक्ष्मीराज सिंह व मण्डल अध्यक्ष अगौता डंबर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह ने कहा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल आवश्यक है, खेलने से मन और मस्तिष्क भी ठीक रहता है।

उद्घाटन के समय प्रेम प्रधान, गुड्डू प्रधान, सिद्धार्थ राणा, अंकित सिंह, सनी ठाकुर, सूरज सिंह, विनय ठाकुर, गजेंद्र सिंह, भारत शर्मा, हेमंत सिंह अनिल ठाकुर, अंकित राघव, दीपक सिंह, ललित ठाकुर, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।