देहरादून – प्रदेश सरकार के खिलाफ उत्तराखंड में कांग्रेस आक्रमक है। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार आने के बाद से महंगाई लगातार बढ़ रही है। लेकिन सरकार बढ़ती महंगाई से जनता को निजात नहीं दिला पा रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पेट्रोल डीजल के दाम, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस ने इसी के विरोध में प्रदेश भर में सरकार का पुतला दहन किया ओर सरकार पर आम लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया। देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया। प्रीतम सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने नारा दिया था बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अब इस नारे को भूल गई है। आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *