हरिद्वार – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धर्मनगरी हरिद्वार में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में बनाए गए हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। मल्टी स्पेशलिटी धर्माथ चिकित्सालय में गरीब और जरूरतमंदों का निशुल्क इलाज़ किया जाएगा। शंकर आश्रम चौक के निकट प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के ब्रह्लीन स्वामी रामप्रकाश महाराज की पुण्य स्मृति में स्वामी रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय का उद्धघाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा उत्तराखंड में यह 9वा चिकित्सालय है जो हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में बनाया गया है। अस्पताल में साधु संतों के साथ ही गरीब जनता को भी निशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, मुख्यमंत्री ने इसके लिए हॉस्पिटल निर्माण करने वाले लोगों को बधाई दी।

वही प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज में बताया कि अवधूत मंडल आश्रम के प्रमुख संत स्वामी राम प्रकाश जी के नाम पर इस हॉस्पिटल का नाम रखा गया है। 40 बेड का यह हॉस्पिटल है जिसमें 10 आईसीयू बैड, ओपीडी के साथ दांत, आंख, कान, नाक आदि का बेहतर इलाज किया जाएगा। इस हॉस्पिटल में देश के बेहतरीन डॉक्टरों को रखा गया है जो निशुल्क हरिद्वार के साधु संतों के साथ यहाँ की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। इस मौके पर अवधूत मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, डॉ कृष्णगोपाल, सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *