नई दिल्ली – नई दिल्ली में 415 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास को लेकर प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में एक टीम राजकुमार सिंह, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार के साथ श्रम शक्ति भवन में एक बैठक की।
बैठक में निर्णय किया गया कि टिहरी बांध विस्थापितों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राजकुमार सिंह की अध्यक्षता एवं उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के विस्थापन एवं पुनर्वास के संबंध यह बैठक सकारात्मक रही।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री के नेतृत्व में टिहरी बांध विस्थापितों से संबंधित मुद्दों पर सहमति बनने के साथ ही विस्थापितों की सभी समस्याओं का समाधान निकलने का निर्णय हुआ। सतपाल महाराज के नेतृत्व में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, प्रताप नगर विधायक विजय सिंह पंवार, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह बैठक में शामिल हुए। राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में टिहरी बांध के 415 विस्थापित परिवारों को जमीन या धनराशि दिए जाने का निर्णय लिया गया। समस्याओं के हल के लिए 2 महीनें का समय निर्धारित किया गया है।
विस्थापितों की भूमि की वैल्यूएशन के लिए ऊर्जा सचिव भारत सरकार और सिंचाई सचिव उत्तराखंड सरकार को निर्देशित किया गया है। बैठक में ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि टीएचडीसी का मुख्यालय ऋषिकेश में ही रहेगा। टीएचडीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन के लिए पॉलिसी बनाने पर भी निर्णय किया गया। बैठक में विस्थापितों के लिए निःशुल्क सीवर और पानी की व्यवस्था, आधे दाम पर बिजली देने के लिए कमेटी बनाने के लिए फैसला किया गया। बैठक में कई और महत्वपूर्ण निर्णय किया गया।