हरिद्वार – हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने गौकशी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 किलो गौमांस के साथ ही कुल्हाड़ी, छुरी और एक ट्रेक्टर ट्रॉली भी बरामद की गई है। आरोपियों के पाँच साथी अँधेरे का फायदा उठाकर खेतो में फरार होने में कामयाब रहे, पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने बताया कि हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उनके द्वारा गौहत्या और गौ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया गया है। बीती रात मुखबिर की सुचना पर उन्होंने पथरी थाने के ग्राम कासमपुर में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस टीम ने ट्रेक्टर ट्रॉली में गौमांस ले जाते समय दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अँधेरे का फायदा उठाते हुए पांच साथी खेतो में भागने में कामयाब रहे। दोनों ही आरोपी पथरी थाना क्षेत्र के कासमपुर गाँव के रहने वाले है। पशु चिकित्सा अधिकारी के जरिए गौ मांस की सेंपलिंग की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साथ ही फरार आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। इस अभियान में पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान, उप निरीक्षक विजय शैलानी, सिपाही विशन, नारायण, हरदयाल, निरंजन, प्रदीप, मनोहरी शामिल रहे।