देहरादून/हल्द्वानी – हल्द्वानी में उत्तराखंड बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक। भारतीय जनता पार्टी संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसेवा के संकल्प और ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करने में यह बैठक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत झोंकने का आह्वान, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर हो या केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संदेश हो इन्हीं सभी विषयों पर चर्चा की गई। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के कामों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा, मंत्री मदन कौशिक, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, प्रदीप बत्रा, खजान दास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता की उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *