आयूष गुप्ता, संवाददाता
बुलंदशहर। पुलिसकर्मी के घर हुई चोरी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 8 लाख की कीमत के आभूषणों को पुलिस ने बरामद किया है। दरसल गिरफ्तार मनजीत ने प्रेमिका के साथ मिलकर पड़ोसी के यहाँ जन्मदिन पर खाना भेजा था। जिसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसके बाद पड़ोसी के घर में रखे 8 लाख के जेवरातों को आरोपी ने चुरा लिया था। शातिर बदमाश को बीबी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।