हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापकर मार्केट में सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने कस्टडी रिमांड के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पंजाब में दबिश देकर गिरोह के मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 10 हज़ार की वैल्यू के नकली नोट, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला एक प्रिंटर और एक वरना कार बरामद की है। ​पुलिस के अनुसार बीती 6 जुलाई को हरिद्वार में 85 हज़ार की वैल्यू के नकली नोटों के साथ 4 आरोपी को गिरफ्तार किए गए थे। इनमें से दो आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में पंजाब कनेक्शन सामने आया था। आरोपी पवन पठानकोट हाईवे पर ढाबे की आड़ में और सुखबीर कपड़ा व्यवसाय की आड़ में नकली करेंसी का धंधा चला रहे थे। दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है और जेल में ही इनकी दोस्ती हुई थी, जिसके बाद इन्होंने नकली नोट छापने का ये नेटवर्क तैयार किया।

बाइट – अभय सिंह, एसपी सिटी, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *