हरिद्वार – सोशल मीडिया पर भंडारा किंग के नाम से मशहूर रहे रामा शंकर गुप्ता का हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। 9 जुलाई को 52 साल के रामा शंकर गुप्ता का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनका शव हरिद्वार में एक टॉयलेट के पास मिला था। लावारिस शव के अंतिम संस्कार की एसओपी के तहत हरिद्वार पुलिस ने पूरी विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक रामा शंकर गुप्ता यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले थे। अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, लेकिन परिजन अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचे। आपको बता दें कि रामा शंकर गुप्ता हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपने खास अंदाज में भंडारा करवाने को लेकर सोशल मीडिया पर फेमस हुए थे। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *