हरिद्वार, 29 सितंबर – हरिद्वार जनपद में डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हरिद्वार के एसएमजेएन डिग्री कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय यानी ओपन यूनिवर्सिटी का क्षेत्रीय कार्यालय खुला है। अब छात्रों को ओपन यूनिवर्सिटी से जुड़े किसी भी काम के लिए देहरादून की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ नवीन चंद्र लोहनी और एसएमजेएन डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल, डा सुनील बत्रा ने इस क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 23 अध्ययन केंद्र आएंगे। जहां से छात्र डिस्टेंस लर्निंग आसानी से कर सकेंगे।
ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नवीन चंद्र लोहनी ने जानकारी दी की विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय में छात्र-छात्राओं को एडमिशन और शिक्षण से जुड़ी सभी सहायता प्रदान की जाएगी।
