हरिद्वार, 29 सितंबर – हरिद्वार में पूर्व मेयर अनीता शर्मा के पति और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल अशोका पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की है। टीम ने होटल से कई दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए हैं। वहीं जांच टीम ने बताया कि होटल मालिक अशोक शर्मा ने 20 लाख रुपये मौके पर जमा किए हैं जो आईटीसी के रूप में थी। अब जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अशोक शर्मा ने कहा कि टीम का उन्होंने पूरा सहयोग किया है। लेकिन विभाग की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे पोलखोल अभियान के बाद यह कार्रवाई की गई है, हालांकि उन्होंने कहा कि वह इससे डरने वाले नहीं हैं और आगे भी उनका पोलखोल अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *