हरिद्वार, 2 नवंबर – हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में जिले भर से 90 से अधिक शिकायतकर्ताओं ने पहुंचकर अपनी शिकायत और समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से 55 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। जबकि अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर या स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इन शिकायतों में बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड, भूमि पर कब्जा और मुआवजे से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा भी की गई।
