नई दिल्ली, 14 सितंबर – नई दिल्ली 7 जंतर मंतर NUJ (I) के राष्ट्रीय कार्यालय पर चुनाव अधिकारी दधीबल यादव व निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी की उपस्थिति में nuj (i) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश थपलियाल, महासचिव राकेश शर्मा और कोषसचिव रामचंद्र कनौजिया ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पद ग्रहण करने के बाद सभी पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय, वरिष्ठ सदस्य आदेश त्यागी, प्रेस क्लब हरिद्वार अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव बाल कृष्ण शास्त्री समेत देश के कई अन्य प्रदेशों से आए वरिष्ठ साथी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *